फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ हैं : मुख्य चुनाव आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- बडगाम में बूथ लेवल अधिकारियों से मिले सीईसी, ईआरओ नेट जैसी तकनीक की सराहना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को जिला बडगाम का दौरा किया और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में बूथ लेवल अधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ और चुनाव विभाग के अन्य फील्ड अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने जमीनी स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की।
यह संवाद सीईसी के जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे का हिस्सा था। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा करना और केंद्र शासित प्रदेश में फील्ड अधिकारियों व हितधारकों से जुड़ना है। सीईसी के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर संजीव वर्मा और जिला निर्वाचन अधिकारी बडगाम अथार आमिर मौजूद रहे। जिला प्रशासन और चुनाव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बातचीत के दौरान उपस्थित थे।
विज्ञापन

बीएलओ को भारत के चुनावी लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए सीईसी ने सटीक मतदाता सूची, मतदाता सुविधा और समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा चुनावों की विश्वसनीयता एक मजबूत, सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची से शुरू होती है। सीईसी ने बीएलओ को चुनाव आयोग और मतदाताओं के बीच पहला संपर्क बिंदु बताया।
उन्होंने कहा कि उनका जमीनी जुड़ाव यह सुनिश्चित करने में अहम है कि हर पात्र नागरिक पंजीकृत हो और हर मतदाता को सुविधा मिले। उन्होंने निरंतर अपडेट और सत्यापन के जरिए मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। ईआरओ नेट जैसी तकनीक-सक्षम पहलों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने दक्षता, पारदर्शिता और पहुंच में सुधार कर मतदाता सूची प्रबंधन को मजबूत किया है। बीएलओ से सीईसी ने समर्पण, निष्पक्षता और सेवा-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ काम जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने सलाह दी कि बीएलओ तथ्यों, आधिकारिक प्रक्रियाओं और मतदाताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। गलत जानकारी या नागरिकों में भ्रम पैदा करने वाली बातों से प्रभावित न हों।
विज्ञापन

भारत के चुनावी ढांचे पर बोलते हुए सीईसी ने कहा कि पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में भारत दुनिया के प्रमुख लोकतंत्रों का नेतृत्व करता है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची तैयार करने से लेकर मतदान और मतगणना तक चुनाव प्रक्रिया के हर चरण की राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा नियमित जांच और ऑडिट किया जाता है। इससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता मजबूत होती है। सीईसी ने बीएलओ को नागरिकों से नियमित जुड़ाव बनाए रखने, उनकी चिंताओं को प्रभावी ढंग से दूर करने और मतदाताओं को उनके अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रखने के लिए प्रोत्साहित किया। यह बातचीत जम्मू-कश्मीर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, हितधारकों से जुड़ने और जमीनी स्तर पर चुनाव अधिकारियों से फीडबैक लेने के सीईसी के दौरे का हिस्सा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें