फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुख्यमंत्री ने विकास और स्वास्थ्य मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को राब्ता में कई विधायकों, सार्वजनिक प्रतिनिधिमंडलों और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान जन कल्याण, विकास और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक बीरवाह शफी अहमद वानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इसमें वरिष्ठ नागरिक, युवा प्रतिनिधि, मगाम के शिया समुदाय के सदस्य और बीरवाह ट्रेडर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विकास संबंधी जरूरतें, जन कल्याण के मुद्दे और क्षेत्र की समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने धैर्यपूर्वक सभी बातें सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक मुद्दों का चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पहलगाम अल्ताफ अहमद वानी और विधायक शांगस-अनंतनाग पूर्व रियाज अहमद खान ने भी कई प्रतिनिधिमंडलों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें