फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में तस्कर गिरफ्तार, बारामुला में जंगली भांग की फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने रविवार को अनंतनाग में नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बारामुला में बड़े पैमाने पर उगी जंगली भांग की फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अनंतनाग के पुलिस स्टेशन उत्रसू की टीम ने नियमित जांच के दौरान वाटिकाश यादीबाग इलाके में मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान चालक की पहचान बैघपोरा सोंगलान निवासी इरफान अहमद खान के रूप में हुई। उसके कब्जे से करीब 22 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बरामद मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, बारामुला जिले के अगलार वुस्सन क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जंगली भांग की खेती को नष्ट किया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बड़े क्षेत्र में फैले भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें