गांदरबल। जिले के दो युवा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गांदरबल से नई दिल्ली तक 1,400 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हैं। इनका मकसद जम्मू-कश्मीर के युवाओं व आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाना है।
सनीर अहमद और खालिद हुसैन ने शुक्रवार को गांदरबल से अपनी यात्रा शुरू की। दोनों ने कहा कि उनकी यात्रा का एक मुख्य मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना है। उन्होंने पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया है, जो एक लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उनका मानना है कि इससे समुदाय को काफी फायदा हुआ है। कहा कि वे प्रधानमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के युवाओं और आम जनता को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को उठाना चाहते हैं।