फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: इग्नू में जुलाई सत्र के लिए दाखिले शुरू, कश्मीर और लद्दाख के छात्र करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू कर दिए हैं। कश्मीर घाटी और लद्दाख के छात्र अब घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। इग्नू के 30 स्टडी सेंटर के जरिए 300 से ज्यादा कोर्स में दाखिला मिलेगा। इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा के ओपन और ऑनलाइन कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन


छात्र इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in या सीधे एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले समर्थ पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना जरूरी है। साथ में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, फोटो, आपार आईडी और ऑनलाइन फीस जमा करने का इंतजाम रखें। इग्नू ने कहा है कि छात्र अपना ही मोबाइल नंबर और ईमेल डालें और पासवर्ड संभाल कर रखें।
इस बार इग्नू ने कई नए कोर्स शुरू किए हैं। इनमें कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, उर्दू, सोशल वर्क जैसे विषयों में चार साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम शामिल है। इसके अलावा एमएससी इन क्लाइमेट चेंज, पीजी डिप्लोमा इन क्लाइमेट चेंज और सर्टिफिकेट इन क्रिमिनल जस्टिस सोशल वर्क जैसे नए कोर्स भी शुरू हुए हैं।
विज्ञापन


इग्नू रीजनल सेंटर श्रीनगर के रीजनल डायरेक्टर डॉ. एएच. रिजवी ने कहा कि छात्र आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्दी फॉर्म भर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि इग्नू कभी भी क्यूआर कोड, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया से पैसे नहीं मांगता। फीस सिर्फ इग्नू की असली वेबसाइट पर ही जमा करें। नए दाखिले की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 पुराने छात्रों का री-रजिस्ट्रेशन 30 जून 2026 तक ज्यादा जानकारी के लिए छात्र इग्नू रीजनल सेंटर सैदा कदल, रैनावारी श्रीनगर में जा सकते हैं। फोन: 0194-3102402 या ईमेल: admissionrcsrinagarignou.ac.in पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें