फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चीफ जस्टिस अरुण पल्ली को विदाई देने के लिए फुल कोर्ट रेफरेंस कल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने पर मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) अरुण पल्ली को विदाई देने के लिए सोमवार को एक ''''फुल कोर्ट रेफरेंस'''' (विशेष विदाई सभा) का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एम.के. शर्मा द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह विदाई समारोह सोमवार सुबह 10:30 बजे हाईकोर्ट के श्रीनगर विंग में मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में आयोजित किया जाएगा।

विदाई कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट जनरल के संबोधन से होगी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बार के सदस्यों की ओर से कश्मीर एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अपना भाषण देंगे। तत्पश्चात, जस्टिस संजीव कुमार विदाई भाषण देंगे। अंत में चीफ जस्टिस अरुण पल्ली खुद को मिले सम्मान और विदाई संदेशों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें