फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: काजीगुंड में भालू के हमले में मां-बेटा घायल, अनंतनाग रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड के गुज्जर बस्ती लामर क्षेत्र में एक भालू के हमले में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए बाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग रेफर किया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनती जा रही है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान साकिब अहमद चेची पुत्र बशीर अहमद चेची और राकिया चेची निवासी चेची मोहल्ला, गुज्जर बस्ती लामर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मां और बेटे पर एक जंगली भालू ने हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को विशेष इलाज के लिए इमरजेंसी अस्पताल काजीगुंड रेफर कर दिया। राकिया की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया जबकि साकिब अहमद चेची का उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें