फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेना कमांडर ने उत्तरी कश्मीर में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना की कमान संभालने वाली उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ-साथ घुसपैठ-रोधी ग्रिड की मजबूती का आकलन किया।
विज्ञापन


सेना की उत्तरी कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कमांडर ने एलओसी पर युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अनमैन्ड एरियल सिस्टम (यूपीएस) और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सीयूपीएस) को टैकनीक ट्रेनिंग एंड प्रोसीजर्स (टीटीपीएस) के साथ एकीकृत करने के लिए जमीनी परिस्थितियों में सफलतापूर्वक लागू की गई नई तकनीकों का प्रदर्शन भी देखा।
सेना ने कहा कि उन्होंने सभी रैंकों के जवानों की युद्ध में परखी हुई सहनशक्ति, अदम्य साहस और चुनौतीपूर्ण माहौल में कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण की सराहना की। पोस्ट में आगे कहा गया कि सेना कमांडर ने युद्ध अभ्यासों और कौशल को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने पर ज़ोर दिया ताकि जवान तकनीकी रूप से दक्ष, मानसिक रूप से मज़बूत और रणनीतिक रूप से फुर्तीले बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें