पुलवामा। पुलवामा के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उनकी पहचान तेजपाल सिंह पुत्र रामदारी सिंह निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। वे आरटीसी लेथपोरा (समूह केंद्र) में तैनात थे।