फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कश्मीर में संगीत अकादमी स्थापित करे : कुमार सानू

विज्ञापन
कुपवाड़ा में कश्मीर गॉट टैलेंट के दौरान कुमार सानू। - फोटो : kupwara news
विज्ञापन
कुपवाड़ा। कश्मीर पहुंचे बॉलीवुड गायक कुमार सानू ने बुधवार को स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए और अधिक मंचों की मांग की। सरकार से महत्वाकांक्षी कलाकारों को प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करने के लिए संगीत अकादमियां स्थापित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कुपवाड़ा सरकारी डिग्री कॉलेज में कश्मीर गॉट टैलेंट कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कुमार सानू ने कहा कि वह घाटी का दौरा करके और यहां के माहौल का अनुभव करके और लोगों से मिलकर खुश हैं। कहा कि उनकी यात्रा ने इस क्षेत्र के बारे में उनकी धारणा बदल दी है। मैं अपने जीवन में पहली बार कश्मीर आया हूं, वो भी कुपवाड़ा। मुझे बहुत खुशी है कि मैं यहां आया और हकीकत देखी। उन्होंने कहा मैं सच में बार-बार कश्मीर आना चाहता हूं।
गायक ने कहा कि वह कश्मीरी युवाओं की प्रतिभा से प्रभावित हैं और संगीत और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में अपने कौशल को विकसित करने और कॅरिअर बनाने के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय कलाकारों के साथ सहयोग करने और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने में योगदान देने का प्रयास करेंगे। मैंने कश्मीर के लोगों की प्रतिभा देखी है वे बहुत प्रतिभाशाली हैं।
विज्ञापन

स्थानीय गायिका के साथ कश्मीरी में रोमांटिक गाना करेंगे रिकॉर्ड
उन्होंने कहा, एक गायक और एक गाना सहयोग कर सकते हैं और मैं ऐसा कर रहा हूं। सानू ने यह भी खुलासा किया कि वह एक कश्मीरी महिला गायिका के साथ युगल गीत पर काम कर रहे हैं और कश्मीरी में एक रोमांटिक गाना रिकॉर्ड करेंगे। गायक ने जोर देकर कहा कि प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रहने चाहिएं बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों तक भी पहुंचने चाहिएं, जहां कई महत्वाकांक्षी कलाकारों के पास मंचों और पेशेवर मार्गदर्शन तक पहुंच नहीं है। ऐसे आयोजनों की बहुत जरूरत है। मैं अनुरोध कर रहा हूं कि ये कार्यक्रम सिर्फ एक जगह पर नहीं बल्कि बांदीपोरा और अन्य दूरदराज के इलाकों में भी आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा इन लोगों में प्रतिभा है लेकिन वे बाहर आकर इसे दिखा नहीं पाते। उन्होंने कहा कि वह ऐसी जगहों पर जाने और युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए तैयार हैं। सानू ने कश्मीर में संगीत स्कूलों और अकादमियों की स्थापना की भी मांग की। कहा कि उचित प्रशिक्षण सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाशाली युवाओं के अवसर सीमित हो जाते हैं। मैं निश्चित रूप से सरकार से यहां एक अकादमी खोलने के लिए कहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें