पुलवामा। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 9,000 लीटर क्षमता वाले पानी के टैंकर को लंगेट के विधायक शेख खुर्शीद ने उद्घाटन कर रवाना किया।
यह पानी का टैंकर उत्तर कश्मीर से सांसद इंजीनियर राशिद की एमपीएलएडीएस पहल के तहत उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना और पानी की जरूरत वाले क्षेत्रों में लोगों को सहायता प्रदान करना है। उद्घाटन एवं फ्लैग-ऑफ समारोह में पीएचई सब-डिवीजन हंदवाड़ा के सहायक कार्यकारी अभियंता सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।