फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में रोजाना साढ़े चार घंटे बिजली कटौती होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने सोमवार को श्रीनगर में सर्दियों की अवधि के लिए 15 नवंबर से एक बिजली कटौती शेड्यूल जारी किया है। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक मीटर वाले क्षेत्रों में हर दिन साढ़े चार घंटे की कटौती होगी। नए शेड्यूल के मुताबिक मीटर वाले इलाकों में सुबह, दोपहर और शाम को डेढ़-डेढ़ घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हालांकि, नए शेड्यूल के अनुसार गैर-मीटर वाले क्षेत्रों को एक दिन में आठ घंटे की अवधि के लिए कटौती का सामना करना पड़ेगा। श्रीनगर में गैर-मीटर वाले क्षेत्रों में सुबह दो घंटे की कटौती होगी, जबकि दिन और शाम के समय तीन-तीन घंटे की कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें