अवंतिपोरा। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में मंगलवार को लश्कर-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबल अवंतिपोरा में नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान सतपोखरेन निवासी अब्दुल अजीज शेख के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी लश्कर कमांडरों के निकट संपर्क में था और हथियार और गोला-बारूद के परिवहन में शामिल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।