फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh News: लद्दाख के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय जश्न, देश के सबसे ऊंचे स्टेडियम में फुटबॉल मैच

Sun, 30 Oct 2022 10:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

लद्दाख के स्थापना दिवस 31 अक्तूबर को लेकर रविवार से दो दिवसीय जश्न की तैयारी हो गई है। प्रदेश प्रशासन ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि लद्दाख स्थापना दिवस का जश्न दो दिन मनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों की तस्वीरें - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के स्थापना दिवस 31 अक्तूबर को लेकर रविवार से दो दिवसीय जश्न की तैयारी हो गई है। प्रदेश प्रशासन ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि लद्दाख स्थापना दिवस का जश्न दो दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्पितुक में बनकर तैयार देश के सबसे ऊंचे स्टेडियम में रविवार को फुटबॉल मैच के साथ जश्न का आगाज होगा। मैच के अलावा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, वहीं 31 अक्तूबर को लेह बाजार में यूनिटी रन, फूड फेस्टिवल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, इको पार्क में म्यूजिक फेस्ट का आयोजन सोमवार सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

लद्दाख के उप राज्यपाल के सलाहकार उमंग नरूला ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी विभाग इसमें कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें