फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी जमीन पर बनाया कोयला स्टोर, नहीं दिया रेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। निजी जमीन पर कोयला स्टोर बनाने और रेंट अदा न करने पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के पक्ष में डीजीपी दिलबाग सिंह को एक लाख रुपये जुर्मा अदा करने को कहा है। याचिकाकर्ता काला राम की गांव करथोली ब्राड़ी ब्राह्मणा में सात कनाल 18 मरले जगह है। इस पर पुलिस ने जबरन कोयले का सेंटर स्टोर बना दिया। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। यहां पर कोयला भी रखा गया। यह जगह रेलवे स्टेशन के करीब है। पुलिस ने उसे हर माह किराया देने की बात कही, लेकिन नहीं दिया।
विज्ञापन

न्यायाधीश राहुल भारती ने अधिवक्ता अशोक बसोत्रा की दलीलों को सुना। इसमें सामने आया कि मसला 2013-14 का है। दो साल के लिए किराया अदा करने के लिए कहा गया मगर नहीं हुआ। इसके बाद 2015, 16, 17 और 18 का भी किराया नहीं दिया गया। पुलिस ने प्लाट पर कब्जा नहीं हटाया। कोर्ट ने पुलिस को किराये की अदायगी करने और नौ प्रतिशत ब्याज देने का निर्देश दिया है। साथ ही याचिकाकर्ता के लिए इस तरह के हालात बनाने के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। डीजीपी को एक लाख रुपये जुर्माना अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें