फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आतंकियों को महिमामंडित करने में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकियों तथा अलगाववादियों के इशारे पर सोशल मीडिया पर आतंकवाद को महिमामंडित करने से जुड़े तथ्यों को प्रसारित करने के मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को मागाम में सोशल मीडिया हैंडलर के घर छापा मारा। इस दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज तथा बैंक खाते जब्त किए गए।
विज्ञापन

जांच एजेंसी के प्रवक्ता के अनुसार एसआईए कश्मीर में दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच में पाया गया कि सोशल मीडिया हैंडलर देशविरोधी तथा अलगाववादी एजेंडे का दुष्प्रचार कर रहा है। साथ ही शांति, कानून-व्यवस्था व हिंसामुक्त समाज की स्थापना के समर्थकों के प्रोफाइल को सार्वजनिक करने व उन्हें धमकी देने में लगा हुआ था। इसके साथ ही वह फोटो, वीडियो व संदेशों के माध्यम से आतंकियों को महिमामंडित करने, देशविरोधी तत्वों को सोशल मीडिया पर सक्रिय समर्थन देने में जुटा था। इसके लिए अलगाववादी समूहों व आतंकी संगठनों की ओर से वित्तीय मदद भी पहुंचाई जा रही थी ताकि आतंकी व अलगाववादी गतिविधियों की वकालत की जा सके। एनआईए अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों के तहत विशेष जज के श्रीनगर न्यायालय से सर्च वारंट लेकर छापे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें