फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: शहीद सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार को श्रद्धांजलि, अधिकारी बोले- जल्द होगा आतंकियों का खात्मा

Tue, 19 Jul 2022 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

रविवार को गंगू इलाके की सर्कुलर रोड पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एएसआई विनोद कुमार शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
सीआरपीएफ आरटीसी हुमहामा में शहीद एएसआई विनोद कुमार को श्रद्धांजलि देते अधिकारी। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार को सोमवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा स्थित सीआरपीएफ के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी, सीआरपीएफ श्रीनगर सेक्टर आईजी चारू सिन्हा, सीआरपीएफ (कश्मीर ऑपरेशन) आईजी एमएस भाटिया के अलावा सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी और जवान मौजूद थे।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए स्पेशल डीजी सीआरपीएफ दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एएसआई विनोद कुमार की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रयास करेंगे ताकि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके और इसके लिए जिम्मेदार सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


बता दें, गत रविवार को गंगू इलाके की सर्कुलर रोड पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एएसआई विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद निवासी शहीद एएसआई विनोद कुमार सीआरपीएफ की 182 बटालियन में तैनात थे। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें