श्रीनगर। रहबर-ए-खेल, रहबर-ए-जीरात और रहबर-ए-जंगलात योजना के तहत कार्यरत सैकड़ों लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से उन पदों के लिए फि र विज्ञापन देने के फैसले को रद्द करने की मांग की जिनपर वे तैनात हैं। सरकार ने शुक्रवार को सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से रहबर-ए-खेल, रहबर-ए-जीरात और रहबर-ए-जंगलात पदों के लिए दोबारा विज्ञापन दिया था। इसमें इन पदों पर पहले से काम कर रहे लोगों को अतिरिक्त तरजीह और आयु में छूट दी जाएगी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने उन पदों पर फि र से विज्ञापन देने का आदेश दिया है जिन पर हम तैनात हैं। सरकार अपने आदेश से पलट गई है जिसमें कहा गया था कि हमारी सेवाएं सात साल बाद स्थायी हो जाएंगी।