फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे लंबे दिल्ली- लेह रूट पर 15 से दौड़ेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के रास्ते लेह-लद्दाख की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो 15 मई से देश के सबसे (1,026 किमी) लंबे लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू करेगा। बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों को लेह-दिल्ली के सफर के लिए 1,742 रुपये किराया देना होगा। यह बस सेवा आठ माह बाद शुरू हो रही है। अभी इस रूट पर चारों ओर बर्फ का दीदार किया जा सकता है।
विज्ञापन

एचआरटीसी बस बर्फ से लकदक 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिला, 17,480 फीट तंगलंगला और 16,616 फीट ऊंचे लाचुंगला दर्रो को पार कर लेह से दिल्ली पहुंचेगी। पिछले साल केलांग डिपो की यह बस एक जुलाई को शुरू हुई थी। 15 सितंबर को बस बंद हुई थी। इस बार करीब डेढ़ माह पहले बस सेवा शुरू हो रही है। परिवहन निगम केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि 15 मई से लेह-दिल्ली बस सेवा शुरू करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें