श्रीनगर। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान प्रदेश में चुनाव होने और लोगों को सत्ता दिए जाने के बाद ही जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होंगे, पर जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष द्राक्षा अंद्राबी ने कहा कि पिछले 70 सालों में यहां सत्ता भी लोगों के हाथों में रही लेकिन उसके बावजूद भी जो यहां हालात थे, वो किसी से छुपे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हाथों में ही रहेगी। चुनाव होंगे और जिसे लोग चुनेंगे वही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में कुछ परिवारों ने कश्मीर के नाम पर सियासत की, लेकिन अब जब अमन की बात आती है तो ऐसे कुछ नेता आवाज उठाते हैं जो यह भूल चुके हैं कि उन्होंने अपनी हकूमत के दौरान क्या किया है।
द्राक्षा अंद्राबी ने कहा कि अब अगर यहां अमन और चैन की बात हो रही है, कहीं भी नौजवानों द्वारा पत्थरबाजी नहीं की जा रही है तो वो चाहते हैं कि अमन चैन आम लोगों के हाथों से निकल कर उनके हाथों में आ जाए लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।