फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2010 से अब तक 113 बिजली कर्मचारी करंट से जान गंवा चुके

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पावर डेवलेपमेंट डिपार्टमेंट (पीडीडी) के 113 से अधिक कर्मचारी 2010 से लेकर अब तक करंट लगने से अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 53 नियमित कर्मचारी और 60 कैजुअल लेबर, डेली वेजर और नीड बेस्ड वर्कर्स थे। इसके अलावा 63 कर्मचारी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) के चीफ इंजीनियर जावेद यूसुफ डार ने इन आंकड़ों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि 20 लाख रुपये बीमा कवर भी है।
डार ने बताया कि वर्ष 1994 से 2011 तक हादसे में जान गंवाने वाले अस्थायी कर्मचारियों के परिजनों को सरकार एक लाख रुपये देती थी। 2011 से 2019 तक यह राशि बढ़कर तीन लाख रुपये कर दी गई। अब 2019 के बाद से आश्रितों को 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 2021 में 20 लाख रुपये का बीमा भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

घाटी में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर डार ने कहा कि कश्मीर में पहले चरण में 57000 स्मार्ट मीटर लगने हैं, जिसमें से करीब 12000 मीटर लग चुके हैं। दूसरे चरण में श्रीनगर में अगले दो वर्षों के भीतर 3 लाख मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें