फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में लापता युवक के 12वीं में 88 फीसदी अंक, परिवार नहीं मना पा रहा खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पुलवामा के रहने वाले मोहम्मद अशरफ का बेटा कैसर कई दिनों से लापता है। कुछ दिन पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट आया तो कैसर के 88 फीसदी अंक थे, लेकिन बेटे के लापता होने के चलते परिजन इस खुशी को मना नहीं पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। परिवार ने कैसर से घर लौटने की अपील की है।
विज्ञापन

कैसर के घर पर उसके लापता होने के बाद मातम पसरा हुआ है। पिता मोहम्मद अशरफ ने कहा, कैसर कुछ दिन पहले घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। उसकी कई जगह तलाश की गई लेकिन नहीं मिला। अब 12वीं कक्षा परिणाम आया तो कैसर ने 88 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस बात की बहुत खुशी है, लेकिन खुशी तब मनाते जब कैसर हमारे साथ होता।
कैसर की मां नसीमा अख्तर ने कहा कि कैसर की 12वीं की परीक्षाएं जब खत्म हुई थी तो वह बहुत खुश था। उसने कहा था कि उसके पेपर बहुत अच्छे हुए हैं। जब परिणाम आएगा तो पहले से ही मिठाई मंगाकर रख लेना। नसीमा ने कहा, उन्होंने पहले से ही मिठाई खरीद कर रखी थी, लेकिन कैसर लापता हो गया। अब यह मिठाई काफी सता रही है। कैसर की मां ने कहा कि बेटे का सपना आर्मी में मेजर बनने का है। मैं चाहती थी कि वह डॉक्टर बने, लेकिन सब सपने चूर-चूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें