फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल गुरु की बरसी पर घाटी में खुली रहीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। संसद भवन में हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर सोशल मीडिया के जरिए अलगाववादी खेमों की ओर से बंद के आह्वान का कुछ खास असर नहीं दिखा। श्रीनगर के लाल चौक से सटे माईसुमा के साथ डाउनटाउन के कुछ इलाकों में कई दुकानें बंद नजर आई, लेकिन इसके अलावा पूरे शहर में दुकानें और प्रतिष्ठान खुले दिखे। सड़कों पर भी यातायात सामान्य दिखा। जो दर्शाता है कि लोग आम जिंदगी जीना चाहते हैं और अलगाववादियों के मंसूबों को समझ चुके हैं। ऐसी ही खबरें घाटी के अन्य जिलोें से भी प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

अफजल गुरु और मकबूल भट की बरसी को लेकर खुफिया एजेंसियों को मिले संदेश के आधार पर पहले से ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर शहर में जगह-जगह पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर नाके लगे दिखे। मोबाइल चेक केंद्र भी स्थापित किए गए और हर संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है। इस बीच अफजल गुरु की बरसी पर सब कुछ सामान्य होने के सवाल पर श्रीनगर के एसएसपी राकेश बलवाल ने कहा यह सामान्य स्थिति का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें