फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार की सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के ड्रॉप गेट पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय जवान ड्यूटी पर ड्रॉप गेट पर तैनात था कि अचानक बेहोश हो गया। उसे तुरंत एसटीसी हुमहामा में बीएसएफ अस्पताल ले जाय गया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि जवान की शिनाख्त सीआरपीएफ की 35 बटालियन की ई.कंपनी के हेड कांस्टेबल दीपक दास के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दीपक असम का रहने वाला था। अधिकारी के अनुसार सब चिकित्सक और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें