श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार रात को कई घंटे तक चली मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी समेत दो आतंकी मौके से भाग निकले। आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में वीरवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया।
शोपियां के चक नौगाम इलाके में एक इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा बुधवार शाम को तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर घर-घर तलाशी शुरू की। तलाशी शुरू होते ही आतंकियों ने एडवांस पार्टी के जवानों पर ताबड़तोड़ फ ायरिंग शुरू कर दी जिसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए। जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच अंधेरे के चलते रात में अभियान स्थगित कर दिया गया। सुबह उजाला होते ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो पता चला कि आतंकी अंधेरे का फ ायदा उठाकर भाग निकले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फ रार हुए दो आतंकियों में से एक पाकिस्तानी था। इस बीच सेना के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है। फि लहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।