फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सीसीटीवी से निगरानी, ड्रोन के साथ शार्प शूटर भी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देश भर के साथ-साथ श्रीनगर के शेर ए कश्मीर स्टेडियम में मुख्य समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया जाएगा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए श्रीनगर समेत पूरी कश्मीर घाटी में कड़ी सुरक्षा ग्रिड की तैनाती की गई। श्रीनगर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, हवाई निगरानी के लिए क्वाडकॉप्टर और ड्रोन प्रयोग में लाए जा रहे हैं। साथ ही कुछ संवेदनशील जगहों पर शार्प शूटर भी तैनात किए गए हैं। ऐसे ही प्रबंध अन्य जिला मुख्यालयों पर भी किये गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी बंद नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शांतिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह को सुनिश्चित करने के लिए फुलप्रूफ और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। आज से मुख्य समारोह स्थल की ओर जाने वाले रास्ते सील कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मानवीय सूचनाओं के अलावा हर हरकत पर नजर रखने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस व अन्य अर्धसैनिक बलों के दस्ते परेड में भाग लेंगे जिसकी सलामी उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर लेंगे। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी इस दौरान आयोजित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें