फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के कमरवारी इलाके में संदिग्ध बैग मिलने से अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कमरवारी इलाके में मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। इसके बाद कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया। बैग की जांच की तो कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम श्रीनगर पर एक ग्रेनेड दागा था, लेकिन निशाना चूकने के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच आतंकियों के नापाक मंसूबों के मद्देनजर श्रीनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। कई जगहों पर मोबाइल नाके स्थापित किये गए हैं। शक पर कई जगह तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे है। श्रीनगर के लाल चौक पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां सुरक्षा बलों ने राहगीरों को कतार में खड़ा कर तलाशी ली। वाहनों को भी रोककर जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें