फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी और जम्मू में ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कई मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिन के तापमान में गिरावट आई है। जम्मू संभाग में कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री तक गिर गया है। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा बहाल है। उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के तंगधार-चौकीबल हाईवे पर हिमस्खलन में फंसे 14 नागरिकों को सेना ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बर्फबारी और हिमस्खलन से हाईवे पर यातायात को बंद कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 22 जनवरी तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इस दौरान बारिश और बर्फबारी होगी।
विज्ञापन

हाईवे पर मंगलवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। रामबन के विभिन्न हिस्सों में निरंतर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण दोनों तरफ से हाईवे बहाल नहीं हो पा रहा है। राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.1, पहलगाम में माइनस 0.7 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, पहलगाम, साधना टाप, राजदान पास, जोजीला, शोपियां, अफरभट्ट, कांगडूरी, गुरेज आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। सर्दी से बचने के लिए लोग सभी उपाय कर रहे हैं। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 12.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4, बटोत में 2.6, कटड़ा में 6.2 और भद्रवाह में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 1.3 और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें