फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में आज से शुरू होगा 40 दिन का चिल्ले कलां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मंगलवार से 40 दिन का चिल्ले कलां शुरू हो रहा है। प्रत्येक वर्ष 21 दिसंबर से शुरू होने वाले चिल्ले कलां के दौरान संपूर्ण कश्मीर घाटी में भीषण सर्दी पड़ती है। इस अवधिको सर्दियों का सबसे कठिनतम समय माना जाता है। यह 31 जनवरी को समाप्त होता है।
विज्ञापन

इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है, लेकिन इस बार चिल्ले कलां से पहले ही न्यूनतम तापमान माइनस 6 तक पहुंच जाने से लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। उनका मानना है कि चिल्ले कलां इससे भी भीषण हो सकता है जिसके कारण दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। घाटी में भीषण ठंड के कारण डल झील, वुलर झील समेत कई अन्य जलाशय जम जाते हैं। ताजा फल-सब्जियों का संकट हो जाता है। बर्फबारी के कारण कई रास्ते बंद हो जाते हैं। आवागमन काफी कठिन हो जाता है।
----------
चिल्ले खुर्द से घटने लगती है ठंड
बता दें कि सर्दियों के भीषण 40 दिन के बाद चिल्ले खुर्द की शुरुआत होती है जोकि 20 दिन तक चलता है। इसमें फर्क इतना होता है कि इसमें ठंड चिल्ले कलां से थोड़ी कम होती है। इसके बाद आखिर में आता है चिल्ले बच्चा जो 10 दिन का होता है और इस दौरान सर्दी सबसे कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें