श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति ने खुली जिप्सी में सवार होकर सलामी गारद का निरीक्षण किया। इसके बाद वह बादामी बाग छावनी स्थित चिनार कोर के मुख्यालय चले गए। सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है।
राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा कारणों से राजभवन की ओर जाने वाले दो संपर्क मार्गों पर रविवार और बुधवार के बीच यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है और इसके आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। शहर के कुछ क्षेत्रों में डायवर्जन लगाया गया है। डल झील के आसपास डलगेट से लेकर निशात बाग तक चार दिन ट्रैफिक चलने की अनुमति भी नहीं है। झील में भी जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की वाटर विंग के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।