फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में अगले साल से कम्युनिटी रेडियो चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/लेह। लद्दाख में अलग-थलग रहने वाले इलाकों को अगले साल से कम्यूनिटी रेडियो जोड़े रखेगा। प्रदेश में रेडियो का एक स्टूडियो बनने जा रहा है, जहां से 48 लोकेशन पर प्रसारण किया जाएगा। बुधवार को उप राज्यपाल के सलाहकार उमंग नरूला ने कम्यूनिटी रेडियो शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

खास बात है कि इस रेडियो के तहत मुख्य रूप से शिक्षा और आपदा प्रबंधन संबंधी उद्देश्य को प्राथमिकता दी जाएगी। रेडियो का लाइसेंस शिक्षा विभाग को दिया जाएगा। कम्यूनिटी रेडियो प्रोजेक्ट को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से क्रियान्वित किया जा रहा है। सलाहकार नरूला ने कहा कि रेडियो नेटवर्क में किसी तरह का व्यवधान न पड़े, विभाग इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें