श्रीनगर के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स के बाहर मरीजों के तीमारदारों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। घंटों तक एक ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। मूमिन अहमद नाम के एक युवक ने बताया कि उनकी मौसी एसएमएचएस में भर्ती हैं और वह पिछले 3 घंटे से एक ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजार कर रहे हैं।