फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने भटक कर आए किशोर को पाकिस्तान भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय सेना ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रहने वाले एक किशोर को उसके परिवार को सौंप दिया। साथ ही उसे नए कपड़े, मिठाइयां आदि देकर भेजा गया। इससे पहले भी सेना ने रास्ता भटक कर एलओसी पार करने वालों को वापस भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को 13 वर्षीय किशोर रास्ता भटक कर एलओसी पार कर सीमांत जिले कुपवाड़ा के करनाह इलाके में दाखिल हो गया था। उसे सेना के जवानों ने पकड़ा था। पूछताछ में उसने अपना नाम मौजम पुत्र मंज़ूर अहमद निवासी लीपा घात पीओके बताया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना से संपर्क साधा गया था।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के आधार पर सेना ने बुधवार सुबह 11.50 बजे किशोर को टीटवाल क्रासिंग पॉइंट ब्रिज से पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया। इस अवसर पर करनाह सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वापस भेजने के दौरान सेना ने किशोर को नए कपड़े और मिठाइ भी दी।
विज्ञापन

बता दें कि किशनगंगा नाले पर बना टीटवाल क्रॉसिंग पॉइंट (ब्रिज) दोनों देशों के बीच शांति का केंद्र बना हुआ है। सेना के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से दोनों ओर से काफी लोग यहां आ जा रहे हैं। यह जगह एक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें