शोपियां। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला करते हुए सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
जिले के इमाम साहिब इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की मोबाइल चेक पार्टी को निशाना बनाकर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। फायरिंग होते ही अफरातफरी व भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेरे में लेकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।