फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की तलाश में खंगाला गया बीरवाह इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मीरपोरा गांव की घेराबंदी कर आने और जाने के रास्ते बंद कर दिए। घरों की तलाशी ली गई, लेकिन आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। अभियान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए। गांव का चप्पा चप्पा खंगाला गया।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार देर रात को भी बीरवाह इलाके में एक सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। इस दौरान दोनों आतंकी फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस आसपास के कई इलाकों में आतंकियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें