फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच शांति जम्मू-कश्मीर नहीं, पूरे दक्षिण एशिया के हित में : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते का स्वागत करते नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि दोनों देशों के बीच शांति और दोस्ताना रिश्ते सिर्फ कश्मीर नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के हित में हैं। वह शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उमर ने कहा कि दोनों देशों को अब पर्दे के पीछे की बातचीत से आगे बढ़कर कश्मीर समेत सभी मुद्दों का हल निकालने के लिए खुली बातचीत करनी चाहिए। मेरी पार्टी ने हमेशा यह कहा है कि दोनों देशों में दोस्ती न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लिए लाभदायक है। यह अच्छा है कि दोनों देश एक-दूसरे को धमकी देने के बजाय अब दोस्ती की बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दिशा में अभी बहुत कुछ करना बाकी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे चल रही बातचीत संबंधी खबरों का उल्लेख करते हुए नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक खुली बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है वह दिन जल्द ही आएगा जब दोनों देश वार्ता की मेज पर आमने-सामने बैठेंगे और जम्मू-कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर खुली बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वे बातचीत के माध्यम से सभी मुद्दों को हल करें।
विज्ञापन

केंद्र की नीतियों के विरोध की कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से पूछताछ के बारे में पूछे जाने पर, उमर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए इस तरह की कीमत चुकानी पड़ती है। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक, असम से गुजरात तक, महबूबा मुफ्ती न पहली नेता हैं और न ही अंतिम नेता होंगी जिन्हें (ईडी द्वारा पूछताछ की जाने वाली) इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से पिछले कुछ वर्षों का हमारा अनुभव रहा है कि केंद्र की नीतियों का विरोध करने की कीमत इन एजेंसियों के समन के रूप में चुकानी पड़ती है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी इस तरह की कार्रवाइयां होंगी उनका जोरदार मुकाबला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें