फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में श्रीनगर में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के सदस्यों ने शुक्रवार को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत बंद के समर्थन में नारेबाजी की। कृषि बिलों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के महासचिव गुलाम नबी मलिक ने कहा कि वह भारत बंद का समर्थन करते हैं। आंदोलनरत किसानों तक संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के किसान और आम जनता भी उनके साथ है। मलिक ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्हें वापस लिया जाए ताकि किसान चैन की सांस ले सकें। प्रदर्शन में कुछ ट्रेडर्स बॉडी के सदस्य भी शामिल थे। मलिक ने कहा कि चाहे यहां का केसर हो, हॉर्टिकल्चर हो या फिर बासमती चावल उन्हें एमएसपी के तहत लाया जाए। हालांकि इस बंद का घाटी में कोई असर नहीं देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें