फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन नहीं, टीकाकरण ही कोरोना से बचाव -उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में एक दिन के लॉकडाउन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक दिन का लॉकडाउन व्यर्थ की कवायद है, सरकार को अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन

उमर ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से निपटने का जवाब टीकाकरण है लॉकडाउन नहीं। मालूम हो कि भारत में रविवार को 43,846 नए कोरोनो वायरस के मामले दर्ज किए गए। ये इस साल एक दिन में सामने आने वाली सबसे बड़ी संख्या है। देश में वर्तमान में 60 से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें