फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला: बिगड़े मौसम की आड़ में घुसपैठ की कोशिश में थे आतंकी, सुरक्षाबलों ने साजिश की विफल, हथियार बरामद

Sun, 22 Oct 2023 03:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

बारामुला के उड़ी में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान(फाइल) - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। इसी के साथ आतंकियों ने अपनी नापाक साजिशों को रचना शुरू कर दिया है। वहीं, सीमा पर सतर्कता से तैनात आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना के जवान भी तैयार हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। ऑपरेशन अभी जारी है।

विज्ञापन


सेना ने बताया कि प्रदेश में बिगड़े मौसम और दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश में थे। बारामुला के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान छह पिस्टल और 4 हथगोले सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गया है। अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें