श्रीनगर में अदालत ने दस हुर्रियत और जेकेएलएफ कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी जेकेएलएफ और हुर्रियत कांफ्रेंस को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे थे।
श्रीनगर की विशेष टाडा अदालत ने दस दर्जन हुर्रियत कांफ्रेंस और जेकेएलएफ कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इन कार्यकर्ताओं को हाल ही में श्रीनगर के एक होटल पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया था कि श्रीनगर के एक होटल में जेकेएलएफ के कुछ पूर्व कार्यकर्ताओं और पूर्व अलगाववादियों की बैठक के बारे में विश्वसनीय जानकारी के आधार पर तलाशी ली गई थी। उन्हें सत्यापन के लिए कोठीबाग थाने लाया गया। प्रथम दृष्टया यह पता चला कि वे जेकेएलएफ और हुर्रियत कांफ्रेंस को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे थे।