फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir: नेशनल कांफ्रेंस नेताओं का केंद्र सरकार पर हमला, वक्फ बिल को बताया अल्पसंख्यकों के खिलाफ

Fri, 04 Apr 2025 01:59 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

वक्फ बिल का विरोध करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के नेता तनवीर सादिक और निजामुद्दीन भट ने जनादेश का सम्मान करने की मांग की और कहा कि उनकी एकजुटता को कमजोरी नहीं समझा जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को जम्मू और कश्मीर में केंद्र सरकार की नीतियों, खासकर वक्फ बिल और जनादेश, पर नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि दो प्रमुख मुद्दों पर व्यापक बहस हुई है। वक्फ बिल को मुसलमानों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताते हुए, उन्होंने इसका विरोध किया। सादिक ने कहा कि इस बिल को अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर हमला बताया।

विज्ञापन


इसके अलावा जनादेश का सम्मान करने का आह्वान किया और कहा कि जो लोग ऐसा नहीं करते, वे जनादेश को अपमानित करते हैं। हमारी एकजुटता को कमजोरी समझने की भूल न करें, हमें दीवार से न धकेलें, और केंद्र सरकार से कहा कि वह जनादेश का सम्मान करें। 

विधानसभा में विधायक दल के नेता और कांग्रेस के नेता निजामुद्दीन भट ने कहा कि गठबंधन के सभी विधायक सदन के नेता के पीछे दृढ़ता से खड़े हैं। भट ने कहा कि राजभवन और केंद्र सरकार से बातचीत करके वक्फ जैसे संवेदनशील मुद्दे और लोकप्रिय सरकार का जनादेश हल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग शायद शांति को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये प्रयास असफल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें