फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election Result 2024: कश्मीर की राजनीति के केंद्र में उमर, बडगाम सीट पर शानदार जीत

Tue, 08 Oct 2024 03:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बडगाम सीट से एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर मेहदी के खिलाफ 18485  वोटों से शानदार जीत हासिल की है।
विज्ञापन
Budgam Election Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर पीडीपी के उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर मेहदी के खिलाफ 18485 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। अब्दुल्ला ने कुल 36010 वोट प्राप्त किए, जबकि मेहदी को 17525 वोट मिले। यह जीत अब्दुल्ला के लिए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


गांदरबल में भी बढ़त
उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट पर भी आगे हैं, जहां उनकी बढ़त पीडीपी के उम्मीदवार बशीर अहमद मीर पर 10346 वोटों से अधिक है। अब्दुल्ला का यह राजनीतिक सफर उनके परिवार के गढ़ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है।

भविष्य की राजनीति पर असर
अब्दुल्ला की इस जीत ने यह संकेत दिया है कि वह राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उनके समर्थक इस नतीजे को सकारात्मक मानते हुए आशा कर रहे हैं कि वह राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2009 से 2015 तक रह चुके सीएम 
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, जो 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए गांदरबल और बडगाम से उम्मीदवार बनने का निर्णय लिया था। उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ। 

हलफनामा में 54.45 लाख रुपये की संपत्ति की घोषणा की
चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में उमर अब्दुल्ला ने बताया है कि उनके पास अपने नाम का कोई मकान या कार नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उनका कोई बिजनेस भी नहीं है। हलफनामे के अनुसार, उमर अब्दुल्ला की कुल संपत्ति 54.45 लाख रुपये है, जिसमें से नकद धनराशि केवल 95,000 रुपये है। बाकी धन उन्होंने विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा कर रखा है। जो एचडीएफसी बैंक में 19,16,000 रुपये है, एसबीआई, दिल्ली बैंक में 21,373 रुपये है, एचडीएफसी, श्रीनगर बैंक में 2,20,930 रुपये हैं, जे एंड के बैंक में 1,91,745 रुपये हैं, इसके अलावा, उनके पास 30 लाख रुपये की गहने भी हैं। उमर अब्दुल्ला की यह घोषणा चुनावी मैदान में उनकी स्थिति को मजबूत कर सकती है, और राजनीतिक परिदृश्य में एक नई चर्चा को जन्म दे सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें