फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: विधानसभ अध्यक्ष ने लोगों को विकास कार्यों का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगाम। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने रविवार को चरार-ए-शरीफ विधानसभा क्षेत्र के अरामपोरा और नंबलहार का दौराकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय लोगोंं की समस्याएं सुनीं और विकास संबंधी सुझाव मांगे।
विज्ञापन

दौरे के दौरान राथर ने नंबलहार स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत अब्दुल समद मीर (रह.) की दरगाह पर चल रहे वार्षिक उर्स मुबारक में हाजिरी दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और खुशहाली की दुआ की। अरामपोरा में आयोजित जनसभा के दौरान स्थानीय लोगों ने शालीगंगा नाले पर पुल निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई, ताकि तहसील खानसाहिब और तहसील चाडूरा के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जम्मू-कश्मीर में संतुलित और समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा विकास कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में सरकार का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें