शोपियां। जिले के जैनापोरा इलाके में वाची मुख्य सड़क पर सोमवार शाम सीआरपीएफ का बंकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन का बीपी बंकर वाहन पुलिस पोस्ट वाची में तैनात था। वाची मुख्य सड़क पर चलते समय वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे पलट गया। घटना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी जैनापोरा में भर्ती कराया गया। सभी को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।