फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीजीपी ने खुफिया आधारित अभियानों पर निगरानी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर पुलिस की पेशेवर दक्षता और ऑपरेशनल तैयारियों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने पुलिस नियंत्रण कक्ष कश्मीर में ऑपरेशनल समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य का आकलन करना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की पेशेवर दक्षता और अभियानगत तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
विज्ञापन

डीजीपी ने अंतर-एजेंसी समन्वय के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रभावी परिणामों के लिए जिला पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों के बीच सूचनाओं का निर्बाध और त्वरित आदान-प्रदान आवश्यक है। उन्होंने गश्त बढ़ाने और तकनीकी निगरानी साधनों का व्यापक उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने, संवेदनशील स्थानों की निरंतर निगरानी रखने और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने किराएदारों के सत्यापन के लिए बनाए गए डिजिटल ऐप के प्रभावी उपयोग करने और सभी किराएदारों के डिजिटल रिकॉर्ड रखने को कहा। डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को थानों का नियमित निरीक्षण करने का आदेश दिया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज करने का आदेश दिया। पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों से उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सदैव सतर्क, सक्रिय और अभियानगत रूप से तैयार रहने का आह्वान किया ताकि शांति और सुरक्षा का माहौल निरंतर कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें