फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बर्फबारी के बाद गुरेज-बांदीपोरा मार्ग पर फिसला दमकल का वाहन, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। गुरेज-बांदीपोरा मार्ग पर मंगलवार को बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन के चलते अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक दमकल कर्मी घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार हादसा राजदान टॉप के समीप पीर बाबा क्षेत्र में हुआ। राजदान दर्रे और आसपास के ऊंचे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई। इस कारण मार्ग पर भारी फिसलन हो गई थी।
हादसे के समय वाहन में चार कर्मचारी वाहन प्रभारी जहूर अहमद भट, चालक निसार अहमद वागे, तारिक अहमद डार और एजाज अहमद लोन सवार थे। हादसे में एक कर्मी घायल हेा गया। हादसे के बाद सभी चारों कर्मियों को बांदीपोरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि घाटी के ऊपरी इलाकों में मौसम के बदले मिजाज और ताजा बर्फबारी के चलते इस पहाड़ी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। प्रशासन ने मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से सतर्कता की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें