श्रीनगर। घाटी में शनिवार को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद रविवार को न्यूनतम पारा कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 7-13 सितंबर तक आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 14-18 सितंबर को कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है।