फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनुच्छेद 370 हटाने की सातवीं वर्षगांठ पर भाजपा ने काटा केक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर बुधवार को पूरे सूबे में जश्न मनाया। इस अवसर पर राजधानी श्रीनगर से लेकर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग तक पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से कई कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन किया गया। श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित पार्टी कार्यालय में मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जहां भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने केक काटा।
विज्ञापन

समारोह के दौरान अशोक कौल ने घाटी में आए सकारात्मक बदलावों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब कश्मीर में न तो पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं और न ही हड़तालों के कैलेंडर जारी हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में लोग अमन और शांति के साथ रह रहे हैं। महबूबा मुफ्ती के उल्टा तिरंगा लेने हाथ में लेने का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय का अपमान करने वालों को कानूनन सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आज महबूबा मुफ्ती समेत तमाम विपक्षी नेता भी हाथों में तिरंगा उठाने को मजबूर हुए हैं। जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि पांच अगस्त 2019 के बाद से घाटी के हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंथा चौक से लाल चौक तक एक बाइक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी, हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय की ओर मोड़ दिया। उधर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी कड़े सुरक्षा घेरे के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे विशाल रैली निकाली। इस मौके पर भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पांच अगस्त को देश में ''दो विधान और दो निशान'' की व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें