फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलिस ने सिटी सेंटर की सुरक्षा बढ़ाई, वाहनों की सघन चेकिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। खुफिया इनपुट के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को श्रीनगर के मुख्य और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वाहनों और यात्रियों की बड़े पैमाने पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की ओर से लाल चौक, मौलाना आजाद रोड और रेसीडेंसी रोड जैसे प्रमुख व्यावसायिक और व्यस्त क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में चलने वाली बसों, कैब और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों को रोककर उनकी बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चेकिंग के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि आम यातायात और आमजन की आवाजाही में कोई बड़ा व्यवधान न पैदा हो। पुलिस ने आम जनता और यात्रियों से इस तरह की सुरक्षा जांच के दौरान सहयोग करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ये सभी कदम नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें