श्रीनगर। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की मेडिकल रिस्पॉन्स टीम ने शनिवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर तत्परता दिखाते हुए घोड़े से गिरकर घायल हुए तीन श्रद्धालुओं की जान बचाई।अधिकारियों के अनुसार, यह घटना ब्रारीमार्ग के पास यात्रा मार्ग पर हुई। सूचना मिलते ही एसएसबी की मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद तीनों श्रद्धालुओं को आगे के इलाज के लिए बेस अस्पताल ब्रारीमार्ग पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल यात्रियों की हालत फिलहाल स्थिर है।